क्राइम

उन्नाव में घर में महिला का खून से लथपथ शव मिला

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

*उन्नाव में घर में महिला का खून से लथपथ शव मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, शरीर पर मिले गहरे जख्म*

 

ख़बर उन्नाव से है जहां अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक महिला का खून से लथपथ शव उसके घर के अंदर मिला। घटना मन्ना खेड़ा मजरा बेहटा नथई सिंह गांव की है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की क्रूरता का पता चलता है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका का पति रायबरेली में नौकरी करते हैं, जिसके कारण महिला घर पर अकेली रहती थी। इलाके में यह भी चर्चा है कि वारदात से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया होगा, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

बता दे कि महिला का शव घर के कमरे में खून से सना हुआ मिला, जिससे आशंका है कि हत्या देर रात या तड़के किसी समय की गई होगी। पुलिस जबरन प्रवेश के किसी भी निशान की तलाश कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनमें खून के नमूने, अंगुलियों के निशान और संघर्ष के दौरान टूटे सामान शामिल हैं। महिला का शव घर के कमरे में खून से सना हुआ मिला, जिससे आशंका है कि हत्या देर रात या तड़के किसी समय की गई होगी। पुलिस जबरन प्रवेश के किसी भी निशान की तलाश कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनमें खून के नमूने, अंगुलियों के निशान और संघर्ष के दौरान टूटे सामान शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतका शांत स्वभाव की थीं और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। इस निर्मम हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि घटना में किसी परिचित का हाथ है या किसी बाहरी व्यक्ति ने इसे अंजाम दिया है। अचलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बाइट – माधुपनाथ मिश्रा सीओ बीघापुर उन्नाव

 

cheef omprakash dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!