E-Paperटॉप न्यूज़देशमहाराष्ट्र
फेमस एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सरेंडर कर सजा काट रहे हैं. 9 करोड़ का कर्ज ना चुका पाने के केस में
फेमस एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सरेंडर कर सजा काट रहे हैं. 9 करोड़ का कर्ज ना चुका पाने के केस में

फेमस एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सरेंडर कर सजा काट रहे हैं. 9 करोड़ का कर्ज ना चुका पाने के केस में वो फंसे हैं. 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली है. तमाम दलीलों के बावजूद उन्हें फटकार पड़ गई.
राजपाल की सजा निलंबित कर जमानत पर रिहा किए जाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को नोटिस जारी किया है. कोर्ट मे अगली तारीख सोमवार 16 फरवरी की दी है. इस दिन जमानत याचिका पर आगे सुनवाई होगी. एक्टर ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी मे शामिल होने के लिए जमानत पर रिहाई मांगी है. फिलहाल 5 फरवरी से राजपाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.



