
गुस्से में आए राजन जी महराज किसकी मां ने दूध पिलाया है गोली मार के दिखाओ
किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ’, क्यों गोरखपुर की कथा में नाराज हो गए राजन जी महाराज
मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज यूपी के गोरखपुर आए हुए हैं. यहां उनकी राम कथा चल रही है. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु/श्रोता पहुंच रहे हैं. इस बीच राजन जी महाराज ने ऐसी बात कह दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने व्यास पीठ से ललकारते हुए कहा: कौन मारेगा गोली, किसने मां का दूध पिया है…’
आपको बता दें कि मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज की कथा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उन्होंने सार्वजनिक मंच से खुद को और अपनी टीम को मिली धमकी का खुलासा किया. महाराज ने भावुक और कड़े तेवर अपनाते हुए कहा, “मेरे टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दी गई. मैं भी कहता हूं, किसने मां का दूध पिया है, गोली मार कर दिखाओ!”




