E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़

महिधरपूरा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बच्चे चोर पकड़े गए

सूरत से इस वक्त की बड़ी खबर… महिधरपुरा पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई है। बच्चे चुराने वाली गैंग के चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक मासूम बच्चे को थैले में डालकर ले जा रहे थे, तभी लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की।

सूरत के महिधरपुरा इलाके में रविवार शाम करीब 7:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ संदिग्ध लोग एक बच्चे को थैले में डालकर ले जाते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों को इनकी हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने साहस दिखाते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही महिधरपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह एक संगठित गैंग हो सकती है, जो बच्चों को निशाना बनाकर उन्हें चोरी करने का प्रयास कर रही थी।

स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी से एक मासूम की जान बच गई और बड़ी घटना होने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सूरत से इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!