
ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती—पेट्रोल पर ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर—देश की आम जनता को बड़ी राहत प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी के बावजूद जनता पर बोझ न डालते हुए सरकार द्वारा स्वयं राजस्व में कटौती करना एक साहसिक और जनहितकारी निर्णय है। यह कदम न केवल आम नागरिकों को राहत देगा बल्कि आर्थिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।
कठिन परिस्थितियों में भी जनहित को सर्वोपरि रखने वाला यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का परिचायक है। 🇮🇳




