E-Paperhttps://live24bharat.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़
हारे का सहारा खाटू श्याम का का दरबार जहा उमडा भक्तो का जन सैलाब
जब देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया लाल मित्तल जी ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया

- कल शाम ठाकोर जी वाडी में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया लाल मित्तल जी ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खाटू श्याम बाबा के प्रसिद्ध भजन “हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा” से विख्यात भजन गायक कन्हैया लाल मित्तल ने जैसे ही कीर्तन की शुरुआत की, पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया।
ठाकोर जी वाडी में आयोजित इस भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया और बाबा श्याम के जयकारों
से वातावरण गूंज उठा।


कार्यक्रम के दौरान कन्हैया लाल मित्तल जी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो गए।


भक्ति संगीत से सराबोर इस कार्यक्रम ने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।





