फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे. उनके पिछले इंटरव्यूज खूब चर्चा में रहे
फिल्म 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे. उनके पिछले इंटरव्यूज खूब चर्चा में रहे

फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे. उनके पिछले इंटरव्यूज खूब चर्चा में रहे क्योंकि उन्होंने सलमान की एक्टिंग से लेकर उनके बर्ताव पर सवाल खड़े किए. अभिनव ने एक्टर के कैरेक्टर पर भी गंभीर टिप्पणियां की थीं, जिसपर सलमान ने भी रिएक्ट किया था. अब इस मामले में कोर्ट की एंट्री हुई है, जिसमें सलमान और उनके परिवार को राहत मिली है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट ने अभिनव कश्यप, जो फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं, उनको सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कोई बुरा या अपमानजनक कमेंट करने या नेगेटिविटी फैलाने से अस्थायी रूप से रोक दिया है. सलमान ने कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है. वो चाहते हैं कि ये रोक हमेशा के लिए लग जाए. उन्होंने अभिनव कश्यप से 9 करोड़ रुपये का नुकसान भरपाई की भी मांग की. साथ ही बिना शर्त माफी भी मांगने की अपील की है.




Yo, pakjeto has some cool stuff going on. I use it sometimes, when I’m bored and there’s nothing on Tv. Could be better but it’s got potential, ya feel me? pakjeto