टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सूरत उधना गुरुद्वारा के पास दो गाड़ियों में आपसी भिड़ंत

गाड़ी पलटी ड्राइवर फरार

सूरत के उधना गुरुद्वारा के पास देर रात दो गाड़ियों के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटा हाथी वाहन का चालक घायल बताया जा रहा है।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि छोटा हाथी चालक को चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, दूसरी गाड़ी का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

LIVE 24 BHARAT NEWS — सूरत से बड़ी खबर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!