E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़

एक और पेपर लीक?

परीक्षा शुरू होते ही वायरल हुआ प्रश्नपत्र, ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा पर सवाल

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में मचे विवाद के बीच ओडिशा से भी मेडिकल पीजी परीक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान ओडिशा मेडिकल पीजी परीक्षा के एक प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं।

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में मचे विवाद के बीच ओडिशा से भी मेडिकल पीजी परीक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान ओडिशा मेडिकल पीजी परीक्षा के एक प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं।

विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, 27 जुलाई को 2023-26 बैच के पीजी छात्रों के एक विषय की थ्योरी परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान ‘ऑल ओडिशा मेडिकल PG एग्ज़ाम’ के प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फॉरवर्ड होने लगीं।

किस विषय का प्रश्नपत्र हुआ वायरल?
बताया गया कि 2023-26 बैच के MS/MD कोर्स के जनरल सर्जरी विषय (दूसरा पेपर) के प्रश्नपत्र की तस्वीरें कुछ पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की गईं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि परीक्षा के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों से संभावित उत्तर भी प्रसारित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!