सूरत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है
सूरत के पांडेसरा इलाके में स्थित जलाराम

सूरत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है
सूरत के पांडेसरा इलाके में स्थित जलाराम
इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक कारीगर की करंट ल
गने से मौत के बाद मामला अब गरमा गया है। मृतक की पहचान बाबू के रूप में हुई है, जो उड़ीसा का रहने वाला था और यहां काम करता था।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन अब पुलिस और वहां मौजूद मजदूरों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई है। मजदूरों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मृतक बाबू के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री मालिक उन्हें 70 हजार रुपये देकर मामले को दबाने और चुप रहने के लिए कह रहा है।
वहीं पुलिस पूरे मामले को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस हादसे के पीछे लापरवाही किसकी है और क्या मजदूरों को न्याय मिल पाएगा?




