E-Paperखेलटॉप न्यूज़देश

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चल रही बहस पर बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चल रही बहस पर बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चल रही बहस पर बड़ा बयान दिया है. धोनी ने साफ कहा कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन को ही मापदंड बनाया जाना चाहिए.

 

एमएस धोनी ने एक इवेंट के दौरान कहा, ‘क्या उम्र मायने रखती है? बिल्कुल नहीं. फिटनेस सबसे अहम है. अगर कोई 22 साल का खिलाड़ी भी फिट नहीं है, तो उसे टीम में नहीं होना चाहिए. इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तय मानक होते हैं. रोहित-विराट या आने वाले समय में कोई और खिलाड़ी, यह तय करना हमारा काम नहीं है कि वह अगला वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं. अगर वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के लिए खेलने का जुनून रखते हैं, तो उन्हें जरूर खेलना चाहिए.’

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!