
अयोध्या के बीकापुर तहसील के ग्राम नेवादा में दबंगों का आतंक, कोर्ट के आदेश के बावजूद सड़क निर्माण रुका
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रशासनिक आदेश और कोर्ट के निर्देशों के बावजूद ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मामला बीकापुर तहसील के ग्राम नेवादा का है, जहां दबंगों के आतंक से आम जनता परेशान है।अयोध्या के बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम नेवादा में ग्राम निवासी वीरेंद्र पाठक के घर के सामने की सड़क को कुछ दबंगों द्वारा उखाड़ दिया गया है। आरोप है कि देवघर तिवारी और रामतेज तिवारी नामक दबंग सड़क निर्माण कार्य को लगातार बाधित कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में कोर्ट का आदेश भी जारी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान, वीडीओ और पुलिस को भी दबंगों द्वारा पैसे देकर प्रभावित किया जाता है, जिससे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क न बनने से आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है और गांव के लोग डर और दबाव के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

पीड़ित हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोर्ट का आदेश होने के बावजूद सड़क नहीं बन रही है। प्रशासन दबंगों के आगे झुका हुआ नजर आ रहा है।”
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कोर्ट के आदेश के बाद भी सड़क निर्माण क्यों नहीं हो रहा है। क्या प्रशासन दबंगों के सामने बेबस है, या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत का मामला है?
- फिलहाल देखना होगा कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और कब तक ग्राम नेवादा के लोगों को उनकी मूलभूत सुविधा—सड़क—मिल पाती है




