
सूरत के भेस्तान क्षेत्र में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने वाली शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
सूरत के भेस्तान इलाके में आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भगवान शिव के जीवन, उनके आदर्शों और सनातन धर्म के मूल्यों का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है।
कथावाचक श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, सेवा, सदाचार और मानव जीवन में धर्म के महत्व के बारे में प्रेरित कर रहे हैं। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना हुआ है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि शिव महापुराण के श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
“शिव महापुराण कथा सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। भगवान शिव के आदर्शों को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है।”
भेस्तान में चल रही शिव महापुराण कथा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का भी संदेश दे रही है। आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।



