E-Paperटॉप न्यूज़देश

सूरत के पर्वत पाटिया क्षेत्र में आज सामाजिक एवं धार्मिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला

मानव सेवा और धार्मिक आस्था के इस आयोजन ने समाज में सेवा,

सूरत के पर्वत पाटिया क्षेत्र में आज सामाजिक एवं धार्मिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। लिटिल जॉय फाउंडेशन द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर महाप्रसादी एवं मानव सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।

filter: 
filter: 

अधिक मास के पावन अवसर पर सूरत के पर्वत पाटिया स्थित गोपाल नगर के सामने लिटिल जॉय फाउंडेशन द्वारा महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मालपुआ सहित प्रसाद एवं अल्पाहार का वितरण किया गया। फाउंडेशन के सदस्योंल और स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ लोगों को प्रसाद वितरित किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
filter: 

आयोजकों ने बताया कि अधिक मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है और इस दौरान सेवा, दान एवं प्रसाद वितरण का विशेष महत्व होता है। इसी उद्देश्य के साथ फाउंडेशन द्वारा यह आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ सकें और समाज में सहयोग एवं सद्भावना का संदेश पहुंच सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
मानव सेवा और धार्मिक आस्था के इस आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!