E-Paperक्राइमदिल्ली NCR

बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर..

पीड़ित परिवार ने कहा- यूपी पुलिस अच्छा काम कर रही है

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की वारदात सामने आई. इस मामले में आरोपी बलराज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. इस कार्रवाई को लेकर मृतक बच्ची के चाचा ने कहा है कि मैं सीएम योगी का धन्यवाद करता हूं. यूपी पुलिस अच्छा काम कर रही है. जिसने बच्ची का अपहरण किया था, वह पहले से ही अपराधी था. हमें न्याय मिला है.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में आरोपी बलराज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पहले ही हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान उसने बच्ची की हत्या की बात कबूल की थी. इसके बाद पुलिस टीम उसे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए झाड़ियों के पास लेकर गई थी. इसी दौरान आरोपी ने वहां छिपाकर रखी रिवॉल्वर निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

Advertisement

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!